Table of Contents
RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सोमवार को हुआ मंत्रिमंडल बैठक महत्वपूर्ण रहा, जिसमें कुल 33 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों, भर्ती प्रक्रिया और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। इनमें से कई प्रस्ताव सीधे जनता की आवश्यकताओं से जुड़े हैं।
बालूमाथ में डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़
बैठक में बालूमाथ में एक नई डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु 38 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार, गोड्डा और साहेबगंज में पथ निर्माण के लिए क्रमशः 127 करोड़ और 61 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। गुमला में बानो पथ के विकास के लिए 140 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा, झारखंड के विभिन्न क्षेत्रो में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी गई।
खरीफ फसल योजना को मंजूरी
राज्य कृषि के क्षेत्र में सुधार लाने के उद्देश्य से खरीफ फसल योजना को भी स्वीकृति दी गई है। धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय किसानों के लिए राहत भरा साबित होगा।
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव
- रिम्स (RIMS) में सरकारी सह प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
- गोड्डा सदर अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी को निलंबित किया गया है।
- पलामू में डाल्टेनगंज-चैनपुर मार्ग पर कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा।
- वर्ष 2026 के लिए झारखंड सरकार का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर मंजूर किया गया।
- झारखंड राज्य बांध सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।
- गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के लिए MoU को मंजूरी दी गई।
- महालेखाकार की रिपोर्ट कैबिनेट द्वारा अनुमोदित की गई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
