Table of Contents
झारखंड में लैंड रिकार्ड में जेंडर कॉलम जोड़ा जाएगा
रांची: झारखंड में रिकार्ड ऑफ राइट्स (लैंड रिकार्ड) में अब एक नया जेंडर कॉलम शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लैंड रिकार्ड में स्वामित्व से जुड़ी जानकारी को सही तरीके से दर्शाने के लिए यह कॉलम जोड़ा जाए। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी ने झारखंड के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि लैंड रिकॉर्ड में जेंडर कॉलम को शामिल कर आंकड़े डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एमआईएस पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
महिलाओं की भूमि स्वामित्व में हिस्सेदारी
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में भूमि स्वामित्व में महिलाओं की भागीदारी सीमित है, और जेंडर आधारित आंकड़ों की कमी के कारण भूमि स्वामित्व की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस सोच को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लैंड रिकार्ड में जेंडर कॉलम जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि यह साफ हो सके कि जमीन का स्वामित्व पुरुष, महिला या संयुक्त रूप से किसके नाम पर है। हालांकि, झारखंड में इसे लागू करने की प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं हुई है।
सरकारी योजनाओं पर प्रभाव
ज्ञातव्य है कि इस नए कॉलम के माध्यम से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान और नीति निर्माण में सहायता मिलेगी। इससे भूमि विवादों में कमी आने की संभावना भी है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में लैंड रिकॉर्ड में जेंडर कॉलम पहले ही जोड़ा जा चुका है, जबकि त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में इस विषय पर कार्य जारी है।
कड़ाके की ठंड की चेतावनी
इसके साथ ही झारखंड में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जिसमें तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, नए साल में मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
