Table of Contents
झारखंड मौसम अपडेट: रांची: झारखंड में शीतलहर के साथ ही घने कोहरे ने चुनौती बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए अगले 48 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, येलो अलर्ट 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। विभाग के मुताबित, कुछ क्षेत्रों में सुबह की दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: ये जिले हैं प्रभावित
आईएमडी की ताजा बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 22 दिसंबर तक अत्यधिक घना कोहरा रहने की संभावना है। विशेष रूप से सुबह की समय में दृश्यता 50 मीटर से नीचे जाने की उम्मीद है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यलो अलर्ट: कब तक रहेगा प्रभावी?
मौसम विभाग का कहना है कि येलो अलर्ट 23 दिसंबर तक लागू रहेगा।
आज: 13 जिलों में कोहरे का असर।
कल: 10 जिलों में कोहरे की संभावना।
परसों: 8 जिलों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा।
रविवार को जिन जिलों में कोहरे का अनुमान है, उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान है।
आईएमडी का ब्योरा
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उत्तर और मध्य जिलों में घना कोहरा बना हुआ है। यह मौसमीय स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रह सकती है। विभाग ने सुबह यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
झारखंड न्यूनतम तापमान अपडेट: सबसे ठंडा जिला
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रांची के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।
अन्य प्रमुख तापमान इस प्रकार रहे:
लोहरदगा: 7.7 डिग्री
लातेहार: 8.7 डिग्री
डाल्टनगंज: 10.7 डिग्री
चाईबासा: 11 डिग्री
जमशेदपुर: 13.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
